श्रीडूंगरगढ़ शहर का कूड़ा करकट डंपिंग की बजाय डाल रहे हैं दशहरा मैदान के सामने
श्रीडूंगरगढ़ महीनो में लाखों का भुगतान शहर का कूड़ा करकट डंपिंग की बजाय डाल रहे दशहरा मैदान के सामने
न्यूज 7 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में साफ सफाई के नाम पर महीने में करीबन 30 लाख रुपए का भुगतान हो रहा है और शहर कूड़ा करकट डंपिंग यार्ड में डालने की बातें की जा रही है।
लेकिन सच्चाई देखकर आप हैरान रह जाओगे शहर का कूड़ा करकट गंदगी शहर से बाहर लूणकरणसर रोड डंपिंग यार्ड में डालने की बजाय सरदारशहर रोड स्थित ऐतिहासिक दशहरा मैदान की गेट पर डाला जा रहा है । नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह से भी बेपटरी होकर काम कर रही हैं ना किसी तरह से मॉनिटरिंग ना कुछ और बस ठेकेदारों का समय पर भुगतान हो जाए इसी चीज का अधिकारी और ठेकेदार ध्यान रखते हैं ।आमजन द्वारा साफ सफाई की लगातार शिकायतों के बाद भी हालत सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे हैं हालात यह हो गए हैं कि कूड़े करकट से इतनी बदबू निकलने लगी है कि सरदारशहर रोड के पास रहने वाले आमजन भी परेशान हो गए हैं तो वहीं राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तस्वीरों के माध्यम से आप देख सकते हैं कि किस तरह से ऐतिहासिक दशहरा मैदान के गेट पर स्टेट हाईवे की बाउंड्री लाइन में शहर की गंदगी डाली जा रही है । इसको लेकर स्थानीय निवासी अयूब खान, ओम प्रकाश, बाबूलाल ने बताया की लगातार ट्रैक्टर ट्रॉली से कचरा डाला जा रहा है और यहां पास में रहने वाले घरों में रहना मुश्किल हो गया है । स्थानीय दुकानदार भी पूरी तरह से परेशान है और लगातार हो रही हल्की बारिश की वजह से बदबू बढ़ती जा रही है।
इस संबंध में हमने नगरपालिका के SI करणी दान से जब पूछा की शहर का कूड़ा करकट यहां क्यों डाला जा रहा है तो पहले तो उन्होंने कहा कि यह कूड़ा करकट नहीं है मलबा है फिर उन्होंने कहा कि ठेकेदार नवरंग जी के कहने पर हम यहां डाल रहे हैं । अब हम इस पर मिट्टी डालकर सही करवा देंगे ।
श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा से जब हमने इस मुद्दे को लेकर फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा करना गलत है मैं अभी ही इस पर संज्ञान लेता हूं और संबंधित ठेकेदारों को पाबंद करता हूं।
अब सवाल यह उठता है क्या ठेकेदार नगर पालिका को चला रहे हैं या फिर सरकार चला रही है कहीं न कहीं श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में बिगड़े हुए हालात आमजन पर भारी पड़ रहे हैं को ठेकेदार ने पूरी तरह से नगरपालिका को हाईजैक कर रखा है अब देखना होगा की हालात कब तक बदल पाते हैं या फिर इसी तरह से चलते रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
