श्रीडूंगरगढ़ सामाजिक संस्था आपणो गांव सेवा समिति के आग्रह पर बनेगी नई मोर्चरी मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए सांसद ने 15 लाख की दी स्वीकृति जल्द ही मिलेगी एक अत्याधुनिक एंबुलेंस भी
न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक संस्था आपणो गांव सेवा समिति द्वारा लगातार मानवीय मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। संस्था द्वारा कुछ दिन पहले ही बीकानेर सांसद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को श्री डूंगरगढ़ के राजकीय उप जिला अस्पताल की जर्जर हो चुकी मोर्चरी के बारे में जानकारी दी गई ।संस्था के शूरवीर मोदी ने सांसद सेवा केंद्र को इस बारे में पूरे विवरण सहित अवगत करवाया गया जिसमें बताया गया कि क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं व अन्य मृत्यु के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाता है लेकिन मोर्चरी हालत बहुत ज्यादा खराब है। मोर्चरी में रखे जाने वाले शवों की वजह से दुर्गंध फैल जाती है और अस्पताल में खड़ा रहना मुश्किल हो जाता है। एवं लावारिस मिलने वाले शव की जब तक शिनाख्त नहीं होती होती है तब तक पुलिस शव को नियम कानून के अनुसार कुछ तक सुरक्षित रखा जाता है ,इसके अलावा दूर दराज क्षेत्र से मृतक के परिजन समय पर नहीं पहुंचने की वजह से भी लंबे समय तक शव को भी सुरक्षित रखना पड़ता है ।शव की किसी भी तरह से कोई दुर्गति ना हो इसी को देखते हुए नई मोर्चरी का निर्माण कार्य करवाया जाए। सांसद सेवा केंद्र द्वारा जब मंत्री मेघवाल को पूरी जानकारी दी गई तो उसी दिन मंत्री मेघवाल ने इसकी लिखित सहमति जारी कर दी और 15 लाख रुपए की स्वीकृति के आदेश दे दिए। अब श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल में नई मोर्चरी बनेगी जिसमें डीप फ्रीजर सहित कई व्यवस्थाएं होगी ताकि यहां रखे जाने वाले शवों की किसी भी तरह से दुर्गति ना हो एवं अस्पताल में अन्य मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों को भी दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा।
इसके अलावा संस्था को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस भी सांसद द्वारा सीएसआर फंड से दी जाएगी जिसकी स्वीकृति जारी कर दी गई है।
श्री डूंगरगढ़ के सामाजिक संस्था अपने गांव सेवा समिति के प्रयास आखिरकार रंग लाए इसको लेकर संस्था के अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित ने सांसद का आभार जताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
