श्रीडूंगरगढ़ उद्योगपति संतोष पारख के स्वागत को लेकर तैयारियां जारी होगा भव्य आयोजन

Aug 1, 2026 - 07:27
 0  9
श्रीडूंगरगढ़  उद्योगपति संतोष पारख के स्वागत को लेकर तैयारियां जारी होगा भव्य आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ उद्योगपति संतोष पारख का होगा भव्य स्वागत तैयारियां जारी 

न्यूज 7 नेटवर्क श्री डूंगरगढ़। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित संतोष पारख का श्रीडूंगरगढ़ में 2 अगस्त को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उनके सम्मान में श्री ओसवाल पंचायत भवन, कालूबास में भव्य समारोह आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

 हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े के द्वारा राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनकी इस उपलब्धि पर अब श्रीडूंगरगढ़ के श्री ओसवाल पंचायत सहित सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

संतोष पारख की उपलब्धि पर समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, भीखमचन्द पुगलिया, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के मुख्य न्यासी जतन पारख, जयपुर प्रवासी समाजसेवी भीखम चंद पुगलिया चाचा मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनको बधाई दी है और उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0