श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल में हुआ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल में हुआ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
न्यूज 7 नेटवर्क। श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल में आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ध्वजारोहण के बाद समाजसेवियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉक्टर ओमप्रकाश स्वामी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल में सहयोग करने वाले भामाशाहों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्री निर्मल कुमार पुगलिया ने अस्पताल के गायनो विभाग के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गायनो डिपार्टमेंट में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर वे हमेशा तैयार रहेंगे। जो भी समस्या उनके संज्ञान में आएगी, उसके समाधान के लिए प्रयास करेंगे इसके साथ ही उन्होंने गायनो विभाग के उपकरणों व सुविधाओं के लिए ₹30,000 तक की राशि देने की घोषणा भी की। उनके इस सहयोग की सभी डॉक्टर्स, स्टाफ और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने सराहना की।
विभागीय कार्मिकों को उलेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिनमें गणेश, आंनद सैन, नरेंद्र दुसाद, ललिता स्वामी, विनोद जाट, अभय शर्मा, भागीरथ मेघवाल, प्रदीप पांडे, कविता बिका, राकेश स्वामी, सुनील, मघराज स्वामी, महेश तावणियां, नीतू, भागीरथ बीका, ओमप्रकाश सुंडा, सुमनलता राजोतिया, संतोष, ललिता, सुभाष, विनोद, संतोष, मोहिनी, राजकुमार गोदारा, राजू गोदारा, कृष्णगोपाल मीणा, ममता स्वामी, पुखराज पारीक, सपना सक्सेना, युवराज सकसेना, पवन तिवाड़ी, पवन सौलंकी, भारती का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सर्जन डॉ एसके बिहाणी ने सभी अतिथियों, कार्मिकों व उपस्थित मौजिज लोगों का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
