श्रीडूंगरगढ़ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कल करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Jul 31, 2026 - 20:46
Jul 31, 2026 - 22:36
 0  10

श्रीडूंगरगढ़ आएंगे कल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण

लॉयन न्यूज । श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के लगभग 163 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं स्वीकृत 20 विकास कार्यों का 1 अगस्त को बीकानेर सांसद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रमों की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे पूनरासर से होगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे डेलवा, शाम 5:00 बजे श्रीडूंगरगढ़ शहर, शाम 6:30 बजे सोनियासर शिवदानसिंह, शाम 7:30 बजे उपनी तथा रात्रि 8:30 बजे बेनीसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेलवे तथा अन्य विभागों से संबंधित सड़क निर्माण, जीएसएस, पावर ट्रांसफार्मर, उप स्वास्थ्य केन्द्र, पीएचसी, रेलवे ओवरब्रिज , अण्डर ब्रिज सहित विभिन्न आधारभूत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन विकास कार्यों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों के हजारों नागरिकों को बेहतर सड़क, बिजली एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित र

हेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0