श्रीडूंगरगढ युवक के नाम से फर्जी सिम कार्ड हुआ जारी उत्तर प्रदेश में मुकदमा दर्ज पीड़ित पहुंचा पुलिस थाने

Aug 1, 2026 - 12:01
 0  584
श्रीडूंगरगढ  युवक के नाम से फर्जी सिम कार्ड हुआ जारी उत्तर प्रदेश में मुकदमा दर्ज पीड़ित पहुंचा पुलिस थाने

न्यूज 7 नेटवर्क।श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र इलाके में सड़कों पर छतरी लगाकर सिम बेचने वाले व्यक्ति द्वारा एक मोबाइल धारक साथ बड़ी फ्रॉड की वारदात कर दी गई जब पीड़ित को पता लगा तो पुलिस थाने पहुंचा। थाना क्षेत्र के लखासर निवासी बलराम पुत्र मगाराम श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 7 मार्च 2024 को उसने गांव की सरकारी स्कूल के पास एक सिम बेचने वाले व्यक्ति से अपना सिम पोर्ट करवाया था । पीड़िता के आधार से ईकेवाईसी करने के दौरान सिम विक्रेता द्वारा पोर्ट के साथ-साथ एक नया सिम जारी कर लिया गया और अपने पास रख लिया इसकी जानकारी पीड़ित को नहीं लगी और उसके साथ धोखे से यह वारदात की गई। परिवादी को गौतम बुद्ध नगर उत्तरप्रदेश से अक्टूबर 2025 को एक फिर नोटिस जारी हुआ जिसकी सूचना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के माध्यम से मिली तब एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है।पीड़ित ने अज्ञात सिम विक्रेता के खिलाफ श्री डूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0