श्रीडूंगरगढ़ सत्ता ने सताया कार्मिकों को भेजा दूर दराज, हाई कोर्ट ने सुनी पुकार सरकारी आदेश को किया निरस्त

Jul 18, 2026 - 08:41
Jul 18, 2026 - 08:42
 0  613
श्रीडूंगरगढ़  सत्ता ने सताया कार्मिकों को भेजा दूर दराज, हाई कोर्ट  ने सुनी पुकार सरकारी आदेश को किया  निरस्त

सरकारी कार्मिकों को सता ने फेंका दूर दराज, न्यायालय ने सुनी पुकार सरकारी आदेश रद्द 

 न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। राजस्व विभाग के 12 कार्मिक फिर श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में लौटे ।

 प्रदेश में बड़े स्तर पर हुए सरकारी कार्मिकों के तबादलों का असर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में देखने को मिला जहां राजस्व विभाग के पटवारीयो को दूर दराज जिलों में भेज दिया गया ना उनकी परेशानी सुनी और ना ही कोई कारण सामने आए यानी सट्टा नहीं ऐसे सताया की बड़ी संख्या में पटवारियों को श्रीडूंगरगढ़ से जैसलमेर श्री गंगानगर चित्तौड़गढ़ जिले में भेज दिया इनमें कई महिलाएं भी थी ना उनकी घरेलू परेशानियों को समझा ना कुछ और बस सरकारी आदेश जारी हो गया।

सत्ता असर से हुए तबादलों में स्थानीय जनप्रतिनिधि ने ऐसा पावर दिखाया की कई कार्मिको पर इसका असर पड़ा।

राज के सताए कर्मचारी आखिरकार राजस्थान हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे विभाग के 11 कार्मिकों की पुकार वरिष्ठ अधिवक्ता एस आर पालीवाल, ए आर गोदारा, शैलेंद्र ग्वाला के जरिए न्यायालय ने सुनी।माननीया न्यायमूर्ति नूपुर भाटी ने सरकार के इस पूरे आदेश को ही रद्द कर दिया । अभिलेख निरीक्षक शंकर जाखड़, पटवारी तनुज कालेर, लीला स्वामी, पुष्पा सिद्ध, मनोज मीणा, संदीप कुमार, राकेश कुमार, सुनीता चौधरी, रामचन्द्र जाट, मैना कुमारी, लूणाराम के आदेश को न्यायालय द्वारा पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया।

जबकि सीताराम नाई के आदेश को संभागीय आयुक्त द्वारा विड्रोल कर दिया गया है।

कुल मिलाकर अब फिर से 12 कर्मचारी श्री डूंगरगढ़ उपखंड में ही अपनी सेवाएं देंगे।11 कर्मचारीयो को न्यायालय द्वारा राहत मिली है तो वहीं एक कर्मचारी सीताराम नाई ने अपने राजनीतिक पहुंच का असर दिखाकर आदेश को विड्रॉल करवा लिया। सत्ता के सताए कर्मचारियों को न्यायालय द्वारा राहत मिलने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0