श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के ASI के साथ हुई मारपीट के आरोपीयो को किया न्यायालय पेश भेजा पुलिस रिमांड पर
न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। श्री डूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई रामस्वरूप के साथ हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से पुलिस ने कल दो आरोपियों पिता पुत्र को गिरफ्तार किया था। आज थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने दोनों ही आरोपियों को श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में पेश किया जहा न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों सुभाष , शिव प्रकाश को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया । इस मामले में दो नामजद व अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने चूरू के भानुदा इलाके से दस्तयाब किया था ।
ASI रामस्वरूप जांच के सिलसिले में श्रीडूंगरगढ़ से लिखमादेसर होते हुए मोमासर जा रहे थे और सत्तासर के पास बीच सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर चालक के साथ हुई कहासुनी हुई थी । ट्रैक्टर चालक व अन्य लोगों ने पीछा करके मोमासर गांव में ASI की निजी गाड़ी को रुकवाकर मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी थी।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1