श्रीडूंगरगढ़ लोकार्पण कार्यक्रम से पहले ही शिलालेख को तोड़ने की वारदात आई सामने
न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में अज्ञात लोगों द्वारा उद्घाटन से पहले ही शिलालेख तोड़ने की घटना सामने आई है। बेनीसर दुलचासर संपर्क सड़क का शनिवार को लोकापर्ण होना था लेकिन अन्य कार्यक्रमों में समय अधिक लगने पर कार्यक्रम को टाल दिया गया था।आज रविवार को शाम 5 बजे लोकार्पण कार्यक्रम फाइनल हुआ था लेकिन इससे पहले ही अज्ञात लोगों द्वारा वहां लगाए गए शिलालेख को तोड़ दिया गया । जिन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया उनके बारे में अभी पता नहीं लग पाया है और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1
