विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल विकास को मिला नया संबल कौशल विकास से आत्मनिर्भर युवा ही विकसित भारत की आधारशिला : रामगोपाल सुथार
कौशल विकास से आत्मनिर्भर युवा ही विकसित भारत की आधारशिला : रामगोपाल सुथार
जयपुर, 15 जुलाई। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री रामगोपाल सुथार ने सहभागिता करते हुए उपस्थित युवाओं को संबोधित किया।श्री सुथार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया विजन तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार युवाओं को कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित राजस्थान एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की मजबूत आधारशिला है।उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने कौशल को निरंतर विकसित करें, आधुनिक तकनीकों को अपनाएं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का अधिकतम उपयोग करें।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री के.के. बिश्नोई ने कहा कि राजस्थान सरकार कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देकर युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संदीप वर्मा,प्रबंध निदेशक श्री ऋषभ मंडल, महाप्रबंधक श्री कुलराज मीणा, संयुक्त निदेशक श्री राघवेंद्र सिंह, निदेशक (आईटीआई) श्री मुनीश कुमार शर्मा, विभागीय अधिकारी, सम्मानित नागरिक तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
