श्रीडूंगरगढ़ उद्योगपति संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवॉर्ड

Jul 25, 2026 - 20:41
 0  86
श्रीडूंगरगढ़   उद्योगपति संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवॉर्ड

श्रीडूंगरगढ़ उद्योगपति पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवॉर्ड

न्यूज 7 नेटवर्क।श्रीडूंगरगढ़ के समाजसेवी भामाशाह उद्योगपति संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026 ।

संस्कृति युवा संस्था द्वारा व्यवसायी संतोष कुमार पारख को हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी में राजस्थान गौरव अवार्ड 2026 दिया जाएगा। गौरतलब है कि पारख को होटल व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर ये अवार्ड दिया जा रहा है। पारख दिवंगत भामाशाह बच्छराज पारख के पुत्र व समाजसेवी व्यवसायी मोहनलाल सिंघी के दामाद है। भामाशाह समाजसेवी जुगल तावणियां  सहित अन्य समाजसेवियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनको इस उपलब्धि पर बधाई दी है ।समाजसेवी भामाशाह जुगल किशोर तावनिया ने कहा की श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0