श्रीडूंगरगढ़ सामाजिक बदलाव के लिए समाज की बैठक का हुआ आयोजन आगामी कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा
न्यूज 7 नेटवर्क।श्री डूंगरगढ़ में रविवार को नायक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में राजगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक की जानकारी देते हुए कुंदन नायक ने बताया कि बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेते हुए महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सुजानगढ़ से रतनलाल नायक, पल्लू से बाबूलाल नायक एवं साहबराम नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके अलावा सहीराम नायक, जेतासर प्रशासक (सरपंच) शिवलाल, शंकरलाल नायक, भोजराज नायक (बादनू) सहित नायक समाज के अनेक गणमान्य सदस्य बैठक में शामिल हुए।
वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों से 16 अगस्त को राजगढ़ (चूरू) में आयोजित जनजातीय महासम्मेलन में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह करते हुए इसे समाज की एकता और सामाजिक चेतना का महत्वपूर्ण आयोजन बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
