श्रीडूंगरगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन का बड़ा फैसला 20 मई को बंद रखेंगे पूरे प्रतिष्ठान

May 18, 2026 - 19:23
May 18, 2026 - 19:24
 0  498
श्रीडूंगरगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन का बड़ा फैसला 20 मई को बंद रखेंगे पूरे प्रतिष्ठान

न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा आगामी 20 मई को अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया है। केमिस्ट एसोसिएशन के रमेश मूंदड़ा से मिली जानकारी के अनुसार बाजार में बिक रही नकली दवाइयां व ऑनलाइन दवाइयां की वजह से उनका व्यापार पूरी तरह से बंद होने के कगार पर है नकली दवाइयां बाजार में आने से दवा व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही ऑनलाइन के माध्यम से बेची जा रही दवाइयां की वजह से भी केमिस्टों को भारी नुकसान हो रहा है । संगठन द्वारा लिए गए सर्वसम्मति से निर्णय के बाद  20 मई को सभी दवा व्यापारी अपना प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रखेंगे । आज हुई इस मीटिंग में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मूंदड़ा सचिव गौरी शंकर कोषाध्यक्ष निर्मल पुगलिया ललित बाहेती राजकुमार जोशी नरेंद्र बाहेती दिनेश राजगुरु जगदीश तावनिया आनंद थेपड़ा रामनरेश राकेश पारीक सलीम हाकम अली रमेश तावनिया वीरेंद्र तोमर विजय राज सेठिया राजमल विजय डागा सुरेंद्र कुमार मालू सुरेंद्र बोथरा निर्मल सोमानी गोविंद मेडिकोज सुनील अनु मेडिकल नवजोत बहादुर शिव जफर संदीप किशोर मारू भगत सिंह नागरमल सहित अनेक दवा व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने नकली दवाइयां से देश को बचाने कॉर्पोरेट द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने जैसी मांगों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0