श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे 11 पर पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी की गई जब्त

Aug 1, 2026 - 09:37
Aug 1, 2026 - 09:41
 0  15
श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे 11 पर पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी की गई जब्त

न्यूज 7 नेटवर्क।श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सेरूणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है आरोपीयो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।सेरूणा थाना अधिकारी इमिचंद से मिली जानकारी के अनुसार सेरूणा पुलिस ने शुक्रवार शाम हाइवे पर अवैध शराब के साथ एक स्कॉर्पियो जब्त की और दो आरोपियों को दबोचा गया। थानाधिकारी के निर्देशन में एएसआई गोकुलचंद की टीम ने हाइवे पर गश्त के दौरान एक स्कॉर्पियो को रोका तो उसमें अवैध शराब भरी हुई मिली जिस पर पुलिस ने स्कॉर्पियो में मिली 8 पेटी अवैध शराब स्कॉर्पियो जब्त कर ली व दोनो आरोपीयों 30 वर्षीय वीर विक्रम सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत निवासी झंझेउ तथा 25 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत निवासी झंझेउ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच थाना अधिकारी इमीचंद कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0