श्री डूंगरगढ़ आएंगे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

Aug 1, 2026 - 08:05
 0  10
श्री डूंगरगढ़ आएंगे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के लगभग 163 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं स्वीकृत 20 विकास कार्यों का शनिवार को बीकानेर सांसद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे इस दौरान श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रमों की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे पूनरासर से होगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे डेलवा, शाम 5:00 बजे श्रीडूंगरगढ़ शहर, शाम 6:30 बजे सोनियासर शिवदान सिंह, शाम 7:30 बजे उपनी तथा रात्रि 8:30 बजे बेनीसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेलवे तथा अन्य विभागों से संबंधित सड़क निर्माण, जीएसएस, पावर ट्रांसफार्मर, उप स्वास्थ्य केन्द्र, पीएचसी, रेलवे ओवरब्रिज , अण्डर ब्रिज सहित विभिन्न आधारभूत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन विकास कार्यों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों के हजारों नागरिकों को बेहतर सड़क, बिजली एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0