श्रीडूंगरगढ़ कलियुग की पुत्र ने की मां की हत्या पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन

Jul 13, 2026 - 07:58
 0  14
श्रीडूंगरगढ़ कलियुग की पुत्र ने की मां की हत्या पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन

श्रीडूंगरगढ़ बेटे ने की मां की हत्या मुकदमा दर्ज 

न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के बाना गांव से बड़ी दुखद खबर सामने आई जहा पुत्र ने ही अपनी मां की पीट पीटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह मृतका का पुत्र ओमप्रकाश स्वामी अपनी माता गीता देवी को अस्पताल लेकर पहुंचा था और सर में गंभीर चोट थी जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया मामला संदिग्ध लगने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव सीओ निकेत पारीक पुलिस टीम के साथ श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचे और फिर घटनास्थल पर पहुंचे और FSL टीम व MOU टीम को मौके पर बुलाया गया और मामला हत्या का सामने आया और पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए । मृतक के पुत्र ओमप्रकाश द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को एक रिपोर्ट दी गई रिपोर्ट के अनुसार ओम प्रकाश व उसका भाई रामनिवास दोनों अलग-अलग मकान में रहते हैं और एक ही प्रांगण में दोनों के मकान बने हुए हैं । रात्रि के समय भाई रामनिवास ने घर में सो रही माता गीता देवी की सिर में लाठी से वार कर दिया और लाठी से पीटकर हत्या कर दी। रिपोर्ट में यह भी बताया कि भाई रामनिवास की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसकी मानसिक बीमारी का इलाज भी चल रहा है। ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है ।मृतक गीता देवी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मृतका का शव परिजनों को सुपर्द किया जाएगा। आरोपी को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। और पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0