श्रीडूंगरगढ़ गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट बढ़ता जा रहा है कई गांव में पेयजल संकट को लेकर शिकायत सामने आई है देखे पूरी खबर

Apr 22, 2026 - 17:15
Apr 22, 2026 - 17:17
 0  94
श्रीडूंगरगढ़ गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट बढ़ता जा रहा है कई गांव में पेयजल संकट को लेकर  शिकायत सामने आई है देखे पूरी खबर

NEWS 7NETWORK श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश भर में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है और इसको लेकर प्रशासन द्वारा कई तरह की तैयारी की गई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की शिकायतें आनी शुरू हो गई है। सरकार द्वारा लगातार प्रयास भी किया जा रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को लेकर तैयारी की जाए और विभाग द्वारा भी इसको लेकर कई तैयारी की गई लेकिन फिर भी कुछ ऐसे गांव हैं जहां पेयजल को लेकर अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है । ग्राम पंचायत मिंगसरिया नौसरिया के ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गांव के दलित मोहल्ले में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है और इसको लेकर एक नलकूप बनाने की भी कवायद सामने आई लेकिन धरातल पर काम शुरू होने से पहले ही यह काम पूरी तरह से राजनीति की भेंट चढ़ गया । ग्रामीणों ने बताया कि यहां नलकूप बनाने के लिए मशीन पहुंच गई लेकिन ग्रामीणों के आपसी विरोध के बाद प्रशासन द्वारा भेजी गई मशीन वापस चली गई और समस्या जस की तस की रह गई।

सहायक अभियंता कैलाश वर्मा के अनुसार नलकूप बनाने के लिए विभाग द्वारा जो मशीन भेजी गई थी और जो जगह सर्वे में तय की गई थी उस जगह पर ट्यूबवेल बनना था लेकिन ग्रामीणों के आपसी विरोध के बाद काम रोक दिया गया और नलकूप नहीं बन पाया है ग्रामीणों ने जिस जगह पर ट्यूबवेल बनाया जा रहा था उस जगह को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया और  काम नहीं हो पाया।अब आगे से जो दिशा निर्देश मिलेंगे उसी अनुरूप फिर से काम शुरू किया जाएगा ।

सरपंच किशनाराम राणा के अनुसार जो सर्वे हुआ उसके लिए संबंधित विभाग द्वारा  ग्राम पंचायत को किसी  तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई और इसके बाद ट्यूबवेल जिस जगह पर बनाया जा रहा था उस समय भी विभाग द्वारा किसी भी तरह की कोई जानकारी ग्राम पंचायत को नहीं दी गई। कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया फिर भी जलदाय विभाग द्वारा किसी भी तरह की हमें जानकारी नहीं दी गई । हमसे कोई सहयोग जलदाय विभाग द्वारा नहीं मांगा गया विभाग द्वारा ग्राम पंचायत की अनदेखी करके ही अपना काम करवाया जा रहा था। ग्राम पंचायत से सहयोग मांगते तो हम इसके लिए तैयार थे गांव हित में जो भी अच्छा होगा ग्राम पंचायत हमेशा मदद के लिए तैयार है ।

मामला जो भी हो सवाल यह है कि आखिर सर्वे ग्राम पंचायत या ग्रामीणों की बगैर जानकारी किसने करवाया क्या यहां भी राजनीति हावी रही नियम कानून विकास के कार्यों जो सही तरीके से होने थे उनको किनारे रखकर काम किया गया या फिर जलदाय विभाग के ठेकेदारों ने अपनी मनमर्जी चलाई हो । अब जो भी हो प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिलकर इसका समाधान ढूंढना होगा ताकि समय पर ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0