श्रीडूंगरगढ़ 15 वर्षों की समस्या का हुआ स्थायी समाधान विधायक का किया स्वागत
न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका क्षेत्र में वर्षों से गंदगी, जलभराव और बंद पड़ी गली की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों को आखिरकार राहत मिली। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अंडरग्राउंड नाला बनाकर पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की गई तथा गली में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कर आवागमन को सुगम बनाया गया।पिछले लगभग 15 वर्षों से गली बंद होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से इस लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान होने पर वार्डवासियों ने बाबा भेरुनाथ का भव्य जागरण आयोजित कर विधायक ताराचंद सारस्वत का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी,ज़िला मंत्री भरत सुथार,ठेकेदार नौरंगलाल शर्मा, महेश राजौतिया, मूलचंद ईदोरिया, रजत आसोपा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का भी वार्डवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा विकास कार्य में सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।वार्डवासियों ने कहा कि विधायक सारस्वत के प्रयासों से वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हुआ है, जिससे अब क्षेत्र में स्वच्छता, बेहतर जल निकासी और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
विधायक सारस्वत ने जागरण कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत किया |
इस दौरान वार्डवासी ओम प्रकाश शर्मा, पूनमचंद नाई, बेगाराम मोट, बुद्धाराम, गौरीशंकर नाई, प्रकाश नाई, मनोज शर्मा, रामावतार, राजकुमार, शेर सिंह राठौड़, शशि मोदी सहित बड़ी संख्या मे महिला शक्ति ने भी स्वागत किया |
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
