श्रीडूंगरगढ़ रेलवे लाइनों का होगा विस्तार विकास को मिलेगी नई गति ट्रैक का होगा विस्तार

Aug 20, 2026 - 09:12
Aug 20, 2026 - 11:11
 0  249
श्रीडूंगरगढ़  रेलवे लाइनों का होगा विस्तार विकास को मिलेगी नई गति ट्रैक का होगा विस्तार

बीकानेर-दिल्ली रेलवे मार्ग पर बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी, बीकानेर श्रीडूंगरगढ़-रतनगढ़ रेलवे मार्ग के ट्रैक विस्तार की तैयारी

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली के बीच रेलवे कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में रेलवे ट्रैक के विस्तार एवं अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने की योजना प्रस्तावित है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के तहत प्रथम चरण में रतनगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक का कार्य प्राथमिकता से किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस प्रस्तावित विस्तार के अंतर्गत रेलवे लाइन के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण संबंधित क्षेत्र के किसानों से भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। प्रस्तावित रेलवे कॉरिडोर के लिए रेलवे ट्रैक के दोनों ओर आवश्यक सीमा तक, लगभग 30 मीटर तक भूमि अधिग्रहण किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार पात्र भूमि मालिकों को 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत निर्धारित गुणक एवं अन्य लागू प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ रतनगढ़ रेलखंड में अतिरिक्त ट्रैक बनने से क्षेत्र में रेल परिवहन की क्षमता बढ़ने, यात्री एवं मालगाड़ियों के संचालन में सुविधा मिलने तथा बीकानेर से दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को गति मिलने की उम्मीद है। परियोजना के आगे बढ़ने के साथ भूमि सर्वेक्षण, अधिसूचना और अधिग्रहण की प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार पूरी की जाएगी। इस योजना के पूर्ण होने पर बीकानेर से रतनगढ़ दिल्ली रेल मार्ग पर विकास की नई गति देखने को मिलेगी और बड़ी संख्या में इस रूट से मालगाड़ियों व यात्री ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से देखने को मिलेगा और ट्रेनों की गति भी बढ़ेगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0