श्रीडूंगरगढ़ अंबेडकर जयंती पर हुआ कार्यक्रम विधायक ताराचंद सारस्वत ने बाबा साहब की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़।अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, विधायक ताराचंद सारस्वत हुए शामिल ।श्रीडूंगरगढ़ के सरदारशहर रोड स्थित अम्बेडकर स्मृति भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने उपस्थित होकर बाबा साहब के स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहब के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान, सामाजिक न्याय की स्थापना में उनकी भूमिका एवं उनके प्रेरणादायी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा विधायक सारस्वत को बाबा साहब द्वारा रचित “भारत का संविधान” पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक ने कार्यक्रम में मिले स्नेह
, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से जिला परिषद सदस्य श्री सुभाष कमलिया, आदुराम मेहरा, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी,जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, रोहित बोहरा, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, गोपाल सोनी, सूरजभान स्वामी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत,भवानी तावणीया,भरत सुथार,किशन पुरी, योगेश सारस्वत, अनिल वाल्मीकि, श्रवण वाल्मीकि सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने एवं समाज में समरसता एवं समानता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0