श्रीडूंगरगढ़ सीमेंट कंपनी द्वारा किसी भी किसान की जमीन पर अतिक्रमण की बात का किया गया पूरी तरह से खंडन

Jul 19, 2026 - 07:45
Jul 19, 2026 - 08:30
 0  444
श्रीडूंगरगढ़  सीमेंट कंपनी द्वारा किसी भी किसान की जमीन पर अतिक्रमण की बात का किया गया पूरी तरह से खंडन

श्रीडूंगरगढ़ सीमेंट कंपनी द्वारा किसी भी निजी जमीन पर कब्जे के मामले में पूरी तरह से किया गया खंडन 

न्यूज 7 नेटवर्क। श्रीडूंगरगढ़ के कितासर गांव के पास जे.के.सीमेंट का प्लांट लगाने का कार्य चल रहा है। शनिवार को कितासर गांव के कुछ लोगों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें उनकी निजी जमीन पर जबरन दीवार बनाने का आरोप लगाया गया था ।

इस मामले को लेकर जब हमारी टीम ने जे.के. सीमेंट के कार्यस्थल पर मौजूद कार्मिकों से जानकारी मांगी तो उनका कहना था कि हमने किसी भी तरह से किसी निजी व्यक्ति की भूमि पर कोई अतिक्रमण नहीं किया है उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा जो जमीन किसान आदुराम पुत्र टिकुराम, द्रोपती पत्नी रामलाल निवासी कितासर भाटियान से खरीद की गई है जिसकी चौड़ाई 30 फीट और लंबाई 590 फीट है उसमें रोड़ बनाई जा रही है रोड़ के किनारे पर बर्म बनाए जा रहे हैं जिसके बनाने का मकसद रोड़ मजबूत रहे । किसी तरह की दीवार नहीं बनाई जा रही है केवल सड़क की सुरक्षा दीवार बनाई जा रही हैं। जमीन का पूरा भुगतान किसान को किया जा चुका है और इसकी चौड़ाई तीस फीट है जितनी जमीन ली गई इस पर कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा है इसके अलावा इसके सामने वाले खसरे से 15 फिट चौड़ाई की भूमि भी खरीद शुदा है कंपनी द्वारा खरीद की गई जमीन के अलावा किसी भी किसान की जमीन पर कोई भी अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है।

इस जमीन के दस्तावेज भी दिखाए गए कम्पनी के अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह से कोई वाद विवाद यहां नहीं है हमारे द्वारा जो भी जमीन किसानों से ली गई उसका पूरा भुगतान किया गया है और सभी दस्तावेज हमारे पास है कुछ लोग हमें बदनाम करने की नीयत से ऐसा कर रहे हैं और पैसों की मांग की जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि वो किसी तरह से बहकावे में न आए कंपनी कभी भी किसी भी नियम कानून से ऊपर जाकर कोई कार्य नहीं करेगी ।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कितासर के ग्रामीणों के आग्रह पर हमारे द्बारा एक सड़क को नेशनल हाईवे 11 सीमा बोर्ड से प्रेम नगर के रास्ते के लिए करीबन 700 मीटर कंपनी खुद की जमीन से 20 फुट चौड़ी रोड जो पूरी तरह सीसी रोड है कंपनी अपने खर्चे पर बनाएगी रेलवे लाइन तक होगी जिसकी चौड़ाई 20 फीट है जो भविष्य में एक नई रास्ते के रूप में कार्य करेगी और इस पूरी सड़क को कंपनी की निजी जमीन पर बनाया जा रहा है और पूरा खर्चा कंपनी द्वारा व्यय किया जाएगा भविष्य में एक नया सुगम रास्ता बनेगा।इसके अलावा एक कटानी रास्ता जागराणा जोहड़ जाने के लिए 1 किलोमीटर तक 15 फीट रास्ता कंपनी द्वारा अपनी निजी जमीन से दिया गया है ताकि भविष्य में एक नया रास्ता आमजन को मिलेगा। इन दोनों ही रास्तों से ग्रामीणों को ही फायदा मिलेगा कंपनी के किसी भी कार्य के लिए यह रास्ते काम नहीं आयेगे आगे भी कंपनी द्वारा गांव के विकाश के लिए कई कार्य धरातल पर करवाए जाएंगे जिससे आसपास के  क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0