श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत आज करेंगे कई विकास कार्यों का लोकार्पण

Aug 2, 2026 - 14:43
 0  94
श्रीडूंगरगढ़  विधायक ताराचंद सारस्वत आज करेंगे कई विकास कार्यों का लोकार्पण

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत आज बेनीसर व दुसारणा में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत आज विधानसभा क्षेत्र के बेनीसर एवं दुसारणा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जनहित से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार विधायक ताराचंद सारस्वत सायं 5:00 बजे बेनीसर (हेमासर फांटा) पहुंचकर ₹2.10 करोड़ की लागत से निर्मित नवीन जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही बेनीसर से दुलचासर तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, जिसकी लागत ₹1.05 करोड़ है, का भी लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।इसके पश्चात विधायक सायं 6:00 बजे दुसारणा पहुंचकर श्री कृष्णा गोशाला के पास ₹26.26 लाख की लागत से बनने वाले नवीन ट्यूबवेल का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0