श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अफीम तस्कर को किया न्यायालय में पेश भेजा पांच दिन की पुलिस रिमांड पर कई और खुलासे होने की संभावना
न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के तोलियासर गांव निवासी युवक किशन धतरवाल को जनवरी महीने में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा अफीम सहित गिरफ्तार किया गया था उस दौरान आरोपी से हुई पूछताछ के बाद मुख्य सप्लायर पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के निवासी जय नारायण बिश्नोई का नाम सामने आया था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद आखिरकार जय नारायण बिश्नोई को एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार कर लिया।आज आरोपी युवक जय नारायण विश्नोई को एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना अधिकारी कश्यप सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं अब पूछताछ के दौरान स्थानीय किन किन व्यक्तियों को अफीम की सप्लाई इस व्यक्ति द्वारा दी जा रही थी इसके बारे में भी खुलासा होने की संभावना है। इससे पहले भी पुलिस जय नारायण बिश्नोई को धीरदेसर गांव के पास अफीम सहित गिरफ्तार कर चुकी हैं और मामला न्यायालय में चल रहा है और आरोपी जमानत पर है। बीकानेर जिले में जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाये जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ होगी और स्थानीय लोगों के नेटवर्क को भी खंगाला जाएगा ।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1