श्रीडूंगरगढ़ नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई भारी तादाद में नशीली टेबलेट की गई जब्त दो आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हुई बड़ी कार्रवाई
NEWS 7NETWORK श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ लगातार जारी है और लगातार पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव के सुपरविजन में सब इंस्पेक्टर रतन लाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को दबोचा लिया जिनके कब्जे से भारी तादाद में नशीली टेबलेट जब्त की गई है। थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव से मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर रतन लाल ASI रामस्वरूप कांस्टेबल अशोक, चंद्रपाल, महेश कुमार, कैलाश, पुनीत कुमार एवं डीआर रामनिवास की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बीदासर रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को दबोच लिया जिनके कब्जे से 17580 नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल जब्त की गई है । दोनों आरोपियों रफीक निवासी बाडेला दीनदयाल जाखड़ रीडी को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकल भी जब्त की गई और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । गौरतलब है कि बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1