श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई सड़क पर किए जा रहे अतिक्रमण को किया ध्वस्त
न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। शहर की बड़ी-बड़ी गलियां दिन प्रतिदिन सिकुड़ती जा रही है और इसका मुख्य कारण है सड़कों पर अतिक्रमण । आज पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए सड़क पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार कार्य व्यवस्था अधिशासी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय के सामने वाली गली में एक निर्माणधीन मकान के बाहर नाली व मुख्य सड़क पर चौकी बनाकर अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसको लगातार नोटिस दिए जा रहे थे लेकिन उसके बाद भी ना अतिक्रमण हटाया गया और ना ही किसी नोटिस का जवाब दिया गया इसको देखते हुए आज नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस अतिक्रमण को हटाया गया ताकि सड़क पर आवागमन में किसी भी तरह से बाधा उत्पन्न ना हो। आमजन से भी अपील की जाती है कि वह सड़कों पर अतिक्रमण न करे अन्यथा कार्रवाई लगातार की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0