श्रीडूंगरगढ़ ऑपरेशन नीलकंठ लगातार जारी अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार थाना अधिकारी कश्यप सिंह की टीम की कार्रवाई

Apr 24, 2026 - 17:27
Apr 24, 2026 - 17:33
 0  562
श्रीडूंगरगढ़ ऑपरेशन नीलकंठ लगातार जारी अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार थाना अधिकारी कश्यप सिंह की टीम की कार्रवाई

NEWS 7 NETWORK श्रीडूंगरगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाया जा रहा ऑपरेशन नीलकंठ लगातार जारी है और नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। सीओ निकेत पारीक थाना अधिकारी कश्यप सिंह के सुपरविजन में आज फिर नशे के खिलाफ कार्रवाई देखने को मिली। सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए श्री डूंगरगढ़ के कालू रोड पर एक युवक को दबोच लिया उसके कब्जे से 104 ग्राम अफीम जब्त की गई । आरोपी युवक शिव कुमार लुखा  को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।इस टीम में सब इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा ASI देवाराम कॉन्टेबल पुनीत कुमार नरेन्द्र सिंह अशोक, गीता शामिल रहे । इस पूरे मामले में कांस्टेबल पुनीत कुमार की सूचना संकलन पर कार्रवाई की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0