श्रीडूंगरगढ़ उर्वरक वितरण व कृषि अभियानों की हुई समीक्षा अतिरिक्त निदेशक जोशी ने किया निरीक्षण

Apr 14, 2026 - 17:51
 0  52
श्रीडूंगरगढ़ उर्वरक वितरण व कृषि अभियानों की हुई समीक्षा अतिरिक्त निदेशक  जोशी ने किया निरीक्षण

न्यूज 7 नेटवर्क बीकानेर। 

अतिरिक्त निदेशक (कृषि) विस्तार  टी.के. जोशी ने मंगलवार को उपजिला क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ का दौरा कर कृषि उर्वरक आदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के आदान विक्रेताओं के परिसरों का निरीक्षण किया तथा पीओएस मशीन एवं भौतिक स्टॉक का सत्यापन कर यूरिया उपलब्धता की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्होंने क्षेत्र में उर्वरक वितरण की पारदर्शिता एवं सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए आदान विक्रेताओं को विभागीय दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करने हेतु निर्देशित किया।निरीक्षण के पश्चात उन्होंने सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में विभागीय अधिकारियों एवं स्टाफ की बैठक ली। बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए यूरिया वितरण व्यवस्था, उर्वरक प्रबंधन तथा क्षेत्र में उर्वरकों की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।साथ ही 'धरती माता बचाओ अभियान' एवं 'आपणो खेत, आपणी खाद' अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मई में आयोजित होने वाले ग्राम-2026 कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विशेष जोर दिया गया। दौरे के अंत में अतिरिक्त निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विभागीय योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक कृषि  रघुवीर दयाल सुथार, कृषि अधिकारी  कन्हैयालाल सरस्वा, डा. महेंद्र प्रताप,  मेघराज बंजारा एवं सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ एवं अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0