श्रीडूंगरगढ़ उद्योगपति संतोष पारख को सम्मानित होने पर लगातार मिल रही है शुभकामनाएं

Aug 2, 2026 - 09:15
 0  56
श्रीडूंगरगढ़  उद्योगपति संतोष पारख को सम्मानित होने पर लगातार मिल रही है शुभकामनाएं

न्यूज 7 नेटवर्क।श्रीडूंगरगढ़ निवासी उद्योगपति संतोष पारख को लगातार बधाइयां मिल रही है । राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने के बाद समाजसेवी एवं उद्योगपति संतोष पारख को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। सामाजिक, व्यावसायिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई हस्तियां फोन, संदेश और व्यक्तिगत रूप से उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दे रही हैं।हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की महासचिव पायल वैद्या शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचीं और संतोष पारख से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित होने पर बधाई दी।वैद्या ने कहा कि संतोष पारख ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो बिना किसी प्रचार-प्रसार के समाजसेवा करते हुए राजस्थान की पहचान देशभर में स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से सैकड़ों किलोमीटर दूर श्रीडूंगरगढ़ आकर उन्हें बधाई देना उनके लिए सुखद अनुभव है। पारख आगे भी राजस्थान के साथ-साथ देश के विकास और सामाजिक सरोकारों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे ।इस अवसर पर समाजसेवी जुगल किशोर तावणियां, आशीष जाड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी रहे मौजूद।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0