श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में शराब की जप्त दो गिरफ्तार
NEWS 7NETWORK श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर लगातार नशे के तस्करों पर शिकंजा कसता जा रहा है। श्री डूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक थाना अधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन पर लगातार कार्रवाई चल रही है। आज ASI महेश कुमार ढाका की टीम द्वारा सोनियासर के पास एक कैंपर गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी तादाद में देसी शराब मिली पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को दबोचा गया कैंपर गाड़ी से 24 पेटी देशी शराब जप्त की गई। दोनों आरोपियों कैलाश शर्मा व दिलीप सिंह को पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में एएसआई महेश कुमार ढाका कांस्टेबल गोपी राम महेश कुमार व112 चालक श्रवण शामिल रहे। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
3
Wow
0