श्रीडूंगरगढ़ ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव संपन्न निर्विरोध हुआ निर्वाचन सुदर्शन महिया बने अध्यक्ष
न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ पंजीकृत के आज श्रीडूंगरगढ़ शाखा के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी मनोज सिसोदिया द्वारा इसकी घोषणा की गई जिसमें पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित की गई। सुदर्शन महिया को अध्यक्ष, सुमन पुनिया ब्लॉक मंत्री, नवल सिंह शेखावत कोषाध्यक्ष, सीता राम जाखड़ मीडिया प्रभारी, एवं सदस्य के रूप में हरी प्रसाद मीणा, मधु ओझा, संजीव बुडानिया, दुष्यंत सिंह , बनवारी तांवनिया,दशरथ दर्जी को शामिल किया गया ओर जिला प्रतिनिधि मनोज सिसोदिया को बनाया गया है । इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे और सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों का माला पहनकर स्वागत किया गया श्री डूंगरगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल द्वारा निर्वाचित सदस्यों का सम्मान किया गया और उन्हें शुभकामना दी।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0