श्रीडूंगरगढ़ मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ा अभियान अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

Apr 22, 2026 - 11:49
Apr 22, 2026 - 12:23
 0  409
श्रीडूंगरगढ़ मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ा अभियान अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

NEWS 7 NETWORK श्रीडूंगरगढ़। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा  के निर्देश के बाद ऑपरेशन नीलकंठ लगातार चल रहा है ।ठुकरियासर गांव में दो कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई जिसमें एक डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। होटल के पास डोडा पोस्त सहित एक युवक रामधन को गिरफ्तार किया गया था। ASI गजेंद्र सिंह की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक युवक को धोलिया मार्ग पर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया आरोपी की पहचान कैलाश पुत्र कालूराम जाट के रूप में हुई है आरोपी के कब्जे से आठ पेटी शराब की जप्त की गई है । गौरतलब है कि आरोपी का एक भाई रामधन भी मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित पकड़ा गया है। पुलिस टीम में ASI गजेंद्र सिंह कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कैलाश, महावीर सिंह इस कार्रवाई में शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1