श्रीडूंगरगढ़ अफीम की सप्लाई देने वाला बालोतरा जिले का निवासी मुख्य तस्कर गिरफ्तार
न्यूज 7 नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा चलाया गया नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन नीलकंठ अब नशा तस्करों के गले में नकेल डालने का बड़ा अभियान साबित हो रहा है।श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी कश्यप सिंह द्वारा पकड़े गए तोलियासर गांव निवासी किसन धतरवाल ने पुलिस रिमांड के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं इस मामले की जांच सेरूणा थाना अधिकारी संध्या बिश्नोई कर रही है।
पुलिस ने आरोपी युवक किशन धतरवाल से रिमांड के दौरान जब पूछताछ की तो पहले तो युवक पुलिस को गुमराह करने लगा आखिरकार पुलिस द्वारा जब सख्ती दिखाई गई तो आरोपी युवक ने मामले का पूरा खुलासा कर दिया कि अफीम किस व्यक्ति से खरीदकर लाया था आरोपी द्वारा जो नाम बताया गया तो पुलिस टीम बिना देर किए आरोपी को पकड़ने के लिए बालोतरा जा पहुंची और आरोपी युवक भंवराराम पुत्र सुरजा राम बिश्नोई निवासी डोली थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा को दबोच लिया और अपने साथ पुलिस थाना सेरूणा ले आई अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक किशन धतरवाल की पुलिस रिमांड पूर्ण होने पर कल उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा वहीं मुख्य तस्कर भंवराराम विश्नोई को भी कल पुलिस न्यायालय में पेश करेगी और उसका रिमांड मांगा जाएगा।
मामला तोलियासर गांव से लगातार पकड़े गए अफीम तस्करों पर हुई कार्रवाई के बाद अब पुलिस टीम पूरी तरह से इस नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। और आने वाले दिनों में पुलिस की सख्ती और ज्यादा देखने को मिलेगी।
पुलिस टीम में थाना अधिकारी संध्या बिश्नोई ASI सुरेश कुमार रीडर सेवानंद रहे शामिल टीम में विशेष भूमिका रीडर सेवानंद की रही।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0